जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 का राज्य स्तरीय समापन समारोह मंगलवार को भैंसवामाता में, हितग्राहियों को बांटे जाएंगे लाभ
भोपाल। मुख्यमंत्री मंगलवार, 30 जून को राजगढ़ जिले के सारंगपुर विकासखंड स्थित भैंसवामाता जी मंदिर में आयोजित होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 के राज्य स्तरीय समापन समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले को करीब 352 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री , तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
जल संरक्षण और पर्यावरण का दिया जाएगा संदेश
मुख्यमंत्री भैंसवामाता मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दूध तलैया में गंगा पूजन, गौ-पूजन और पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।
समारोह में जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।
राजगढ़ की पर्यटन फिल्म और कॉफी टेबल बुक का होगा विमोचन
कार्यक्रम में राजगढ़ जिले की पर्यटन फिल्म, कॉफी टेबल बुक और सोशल मीडिया हैंडल का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी होगा।
इस अवसर पर मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अपने विचार रखेंगे।
हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे। साथ ही से जुड़े स्व-सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज का वितरण भी किया जाएगा।
जल संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूहों और पर्यावरण प्रेमियों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 के समापन समारोह को जिले में जल संरक्षण, विकास कार्यों और जनभागीदारी के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।