मुनि विनीत सागर सहित संतों के सानिध्य में चल रहा पाषाण से भगवान बनने का अनुष्ठान
भोपाल। पलासी स्थित धर्मनाथ जिनालय परिसर में पाषाण से भगवान बनने के अनुष्ठान के तहत जन्म कल्याणक की क्रियाएं विधि-विधान से संपन्न हुईं। इस दौरान इंद्र-इंद्राणियों और राजकुमारों ने भक्ति नृत्य और आराधना के साथ प्रभु जन्म की खुशियां मनाईं। अनुष्ठान आचार्य समय सागर महाराज के शिष्य मुनि विनीत सागर सहित संतों के सानिध्य में हो रहे हैं।
प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि आयोजन में सौधर्म इंद्र के रूप में डॉ. देवांश और डॉ. हर्षिता जैन, कुबेर के रूप में राजीव और ऋचा, महायज्ञनायक के रूप में अभिषेक और अलका जैन शामिल हैं। इनके अलावा ईशान इंद्र नवीन जैन, सनत इंद्र नरेंद्र जैन, भरत चक्रवर्ती रोहित और राजा सोम के रूप में आयुष-सोनाली प्रभु की आराधना कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नवीन जिनालय में कल्पवृक्ष की प्रतिकृति के साथ नई वेदिका तैयार की गई है। इसमें राजस्थान से लाई गईं पाषाण और अष्टधातु की प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी। अनुष्ठान के दौरान विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संतों के मार्गदर्शन में संपन्न हो रही हैं।
