प्रदेश कार्यालय में होगा स्वागत, संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद
भोपाल। जनता दल (यूनाइटेड) के नवनियुक्त मध्य प्रदेश अध्यक्ष सुधीर बाका शनिवार, 28 नवंबर को पहली बार भोपाल आएंगे। उनके आगमन पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में स्वागत और अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। उनके भोपाल पहुंचने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
स्वागत समारोह में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम सूर्यवंशी, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र त्यागी और शोभल सिसोदिया, कार्यालय प्रभारी अयाज अली, संगठन मंत्री आलोक कुमार, भोपाल जिला अध्यक्ष श्रवण गुप्ता और जिला ग्रामीण अध्यक्ष नईम गुड्डू भाई सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सुधीर बाका के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही पार्टी का विस्तार कर उसे जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में काम होगा। पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों से स्वागत समारोह में शामिल होने की अपील की गई है।
