
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सोमवार को इंदौर और सांवेर में जोरदार प्रदर्शन किया। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का पुतला जलाकर विरोध जताया।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने पूरे प्रदेश में दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किए हैं।
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी विदेश में चीन की तारीफ कर रहे हैं और आरएसएस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। राहुल गांधी चीन के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते हैं, जबकि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में नजर आते हैं।”