भोपाल: विधायक भगवानदास सबनानी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क एवं खेल मैदान का लोकार्पण
भोपाल, 6 जुलाई। राजधानी भोपाल के वार्ड क्रमांक 31 स्थित तुलसी नगर में विकसित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क एवं खेल मैदान का सोमवार को स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी ने लोकार्पण किया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिलापट्टिका का अनावरण कर पार्क और खेल मैदान को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि शहर में बेहतर सार्वजनिक पार्क और खेल मैदान विकसित करना नागरिकों, विशेषकर युवाओं और बच्चों को स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधरोपण
लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक भगवानदास सबनानी और उपस्थित नागरिकों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पार्क परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश भी दिया।
बड़ी संख्या में नागरिक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष बृजुला सचान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पार्क एवं खेल मैदान के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी पहल बताया।
नवनिर्मित पार्क एवं खेल मैदान से क्षेत्र के लोगों को सैर, व्यायाम, खेलकूद और मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा।