भोपाल: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भीम नगर में लगाई चौपाल, स्लम क्षेत्र में पहुंचकर सुनीं लोगों की समस्याएं

ोपाल, 6 जुलाई। राजधानी भोपाल में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। इसी क्रम में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को वार्ड क्रमांक 33 स्थित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मंगल भवन एवं भीम नगर क्षेत्र का सघन भ्रमण कर चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, आवश्यकताएं और सुझाव सुने।चौपाल के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीम नगर क्षेत्र में जल्द ही विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों तक सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है।विशेष शिविरों में मिलेगा योजनाओं का लाभकलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राही योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाया जाए। साथ ही आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों और शासकीय सेवाओं से जुड़े कार्यों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर समाधान-आधारित कार्यप्रणाली अपनाई जाए।मूलभूत सुविधाओं का होगा सर्वेभ्रमण के दौरान कलेक्टर ने भीम नगर क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य शुरू करने को कहा।प्रशासन सीधे लोगों के बीचचौपाल के माध्यम से जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और मौके पर ही समाधान की दिशा में कार्रवाई करना है। प्रशासन का मानना है कि ऐसे जनसंवाद कार्यक्रमों से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिलेगी।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चौपाल के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों और सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Exit mobile version