भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब यह विभाग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पास रखेंगे।
राज्य शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विभागीय प्रभार में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा। फिलहाल इस बदलाव के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।