निगम अमले की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई

न्यू मार्केट में दुकानों का सामान निर्धारित सीमा में रखवाया, हाकर्स को भी हाट बाजार भेजा
नवभारत संवाददाता
भोपाल, 11 नवंबर. नगर निगम द्वारा बुधवार को शहर में अतिक्रमणों के विरूद्ध की गई. इस दौरान अतिक्रमण अमले ने वल्लभ भवन, न्यू मार्केट, बाणगंगा, रविन्द्र भवन, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, भारत माता चौराहा, सेकेण्ड स्टाप, मैनिट एम.ए.सी.टी. चौराहा, बिट्टन मार्केट, शाहपुरा, कोलार निर्मलादेवी गेट, आलोक धाम, ललिता नगर, डीमार्ट, गेहूंखेड़ा, अरेरा कालोनी, 11 मील, कटारा इण्डस टाउन, कटारा इण्डस टाउन फेस-3, कटारा अमलतास चौराहा, आशिमा मॉल, होशंगाबाद रोड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी, जहांगीराबाद, लिली टाकीज, नीलम पार्क, शब्बन चौराहा, काली जी का मंदिर, रफीकिया स्कूल, जुमेराती, सिंधी मार्केट, रॉयल मार्केट, भोपाल केयर हास्पिटल, टीला जमालपुरा, कोहेफिजा, करोंद रतन कालोनी, करोंद चौराहा, बैरसिया रोड, पीपल चौराहा, कंचन शादी हाल, विश्वकर्मा नगर, अयोध्या नगर, किरन नगर फेेस-2, अवधपुरी आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए जवाहर चौक, सरस्वती नगर, गेहूंखेड़ा, अवधपुरी क्षेत्र में अवैध रूप से बनें चबूतरे हटवाये साथ ही जहांगीराबाद शब्बन चौराहा व रॉयल मार्केट भोपाल केयर अस्पताल के सामने अस्थाई रूप से बनें छप्पर, विश्वकर्मा नगर, कोहेफिजा, जुमेराती आदि क्षेत्रों से आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन हटवाये साथ ही बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, फुटपाथों पर लगी दुकानें आदि के अतिक्रमणों को हटाया और 1 ठेला, 2 पलंग, 1 टेबिल जब्त की.

Exit mobile version