State

मुरवा चेक पोस्ट पर ट्रक चालक से 800 रुपए वसूली का आरोप, वीडियो वायरल

भोपाल। सिंगरौली जिले की मुरवा चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा ट्रक चालक से 800 रुपए वसूले जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शक्ति नगर से सिंगरौली जा रहे ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि वाहन के सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद उससे 800 रुपए लिए गए। इसके बदले परिवहन विभाग के आरटीओ ने एक पर्ची दी, जिसमें वाहन नंबर और तारीख दर्ज है, लेकिन राशि का उल्लेख नहीं है। वाहन में बैठे पुलिसकर्मी से पैसे लेने के संबंध में पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद आरटीओ स्वयं मौके पर पहुंचे और चालक से परमिट मांगा। जांच में परमिट सही पाया गया, लेकिन 800 रुपए वसूली के संबंध में वे भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles