State

ऐशबाग दंपति हत्याकांड: बड़े तालाब से पिस्टल बरामद करने वाले तीन गोताखोर सम्मानित

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने 5-5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

भोपाल। थाना ऐशबाग क्षेत्र में हुए वृद्ध दंपति के दोहरे हत्याकांड की जांच में अहम भूमिका निभाने वाले तीन गोताखोरों को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सम्मानित किया। बड़े तालाब की मिट्टी और गारे में घंटों की कठिन मशक्कत के बाद हत्या में अहम साक्ष्य बनी दोनों पिस्टलों को खोज निकालने पर उन्हें 5-5 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सम्मानित किए गए गोताखोरों में मोहम्मद इमरान, मधुकर सेन और मज़हर शामिल हैं। इन तीनों ने कठिन परिस्थितियों में बड़े तालाब के भीतर सघन तलाश अभियान चलाकर जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए, जिससे पुलिस की विवेचना को महत्वपूर्ण दिशा मिली।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीनों गोताखोरों के साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से जांच में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस अवसर पर उन्होंने तीनों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles