भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु व मेडिकल असिस्टेंट भर्ती, 26 जुलाई तक करें आवेदन

भोपाल, 10 जुलाई। भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु और मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 वायु सैनिक चयन केंद्र, भोपाल ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई तक भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

Exit mobile version