State

भोपाल मंडल से गुजरने वाली दो स्पेशल ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे का फैसला, स्लीपर और थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे

भोपाल, 29 जून ।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए भोपाल मंडल होकर संचालित होने वाली दो स्पेशल ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, अतिरिक्त कोच जुड़ने से यात्रियों को अधिक आरक्षण सुविधा मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

बीकानेर–साईनगर शिर्डी स्पेशल में जुड़ेंगे दो अतिरिक्त कोच

गाड़ी संख्या 04715/04716 बीकानेर–साईनगर शिर्डी–बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल में अस्थायी रूप से दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

बीकानेर से प्रस्थान: 4 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक

साईनगर शिर्डी से प्रस्थान: 5 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 01 द्वितीय शयनयान (स्लीपर) कोच 01 तृतीय वातानुकूलित (थर्ड एसी) कोच जोड़ा जाएगा।

हिसार–तिरुपति स्पेशल में लगेगा अतिरिक्त थर्ड एसी कोच

गाड़ी संख्या 04717/04718 हिसार–तिरुपति–हिसार स्पेशल में भी एक अतिरिक्त तृतीय वातानुकूलित (थर्ड एसी) कोच अस्थायी रूप से लगाया जाएगा।

हिसार से प्रस्थान: 4 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक

तिरुपति से प्रस्थान: 6 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक

रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और मांग के अनुसार विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था आगे भी की जाती रहेगी।

Related Articles