तीन वार्डों में बनेंगे सुलभ शौचालय, विधायक सबनानी ने किया भूमिपूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने बुधवार को क्षेत्र के वार्ड 24, 30 और 46 में बनने वाले सुलभ शौचालयों का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर विधायक सबनानी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी 12 वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। उनका संकल्प है कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा शहर का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां कई शासकीय भवन होने के साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी है। इसे आदर्श विधानसभा बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय, पारस नरवरिया, चंद्रभान यादव, मनजीत कौर, नीतू सिंह, सीमा शर्मा, हरीश शर्मा, अमित राठौर और विजेंद्र राजपूत सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।





