रोजगार मेले में 93 छात्रों का चयन

-17 कंपनियों ने लिया हिस्सा
-161 विद्यार्थियों ने कराया था पंजीयन

भोपाल, 25 नवंबर. जहांगीराबाद स्थित एक्सटोल कॉलेज में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 17 कंपनियों ने भाग लिया। कॉलेज के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने मेले में हिस्सा लेकर रोजगार के अवसर तलाशे। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साक्षात्कार, लिखित परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की। कुल 161 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 93 छात्रों का विभिन्न पदों के लिए प्राथमिक चयन किया गया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना भी है। ऐसे आयोजन छात्रों और उद्योगों के बीच सेतु का काम करते हैं। मेले के सफल आयोजन में प्लेसमेंट सेल, शिक्षकगण और कॉलेज स्टाफ का विशेष योगदान रहा। अंत में अतिथियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version