State

लायंस क्लब भोपाल मैजेस्टिक का 31वां पदस्थापना समारोह संपन्न, सेवा कार्यों का लिया संकल्प

भोपाल। लायंस क्लब भोपाल मैजेस्टिक का 31वां पदस्थापना समारोह मुख्य अतिथि जिला गवर्नर एमजेएफ लायन महेश मलविया की उपस्थिति में आयोजित किया गया। समारोह में नए पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

समारोह में लायन आर्किटेक्ट वैशाली मिश्रा त्रिपाठी ने अध्यक्ष, लायन अंकिता मिश्रा ने सचिव तथा लायन रंजना सक्सेना ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। एमजेएफ लायन डॉ. प्रकाश सेठ ने पदस्थापना अधिकारी और एमजेएफ लायन जे. पी. सिंह जोहर ने इंडक्शन अधिकारी के रूप में नवपदाधिकारियों एवं नए सदस्यों को शपथ दिलाई।

250 पौधों का वितरण, सेवा कार्यों को मिली गति

समारोह का प्रमुख आकर्षण लायन अनीता मिश्रा द्वारा लगभग 250 पौधों का वितरण रहा। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष लायन नमिता दलेला ने वर्षभर क्लब की गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया।

कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद, छात्रवृत्ति भी प्रदान

क्लब की सेवा गतिविधियों के अंतर्गत ‘प्रोजेक्ट अरुणिमा’ के तहत एम्स भोपाल में बाल कैंसर से पीड़ित बच्चों को खिलौने और स्नैक्स वितरित किए गए।

इसके अलावा ‘डोनेशन फॉर विज़न’ अभियान के तहत लायन अनीता मिश्रा और लायन सीमा सक्सेना ने नेत्र स्वास्थ्य एवं दृष्टि सहायता के लिए ₹22,000 का सहयोग प्रदान किया।

वहीं लायन उर्मिला मूशी और लायन शशि बुधोलिया ने मेधावी छात्राओं रिद्धि, सिद्धि, महिमा और विजेता को लगभग ₹2 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की। लायन रंजना देशमुख ने साईं मंदिर भूखमुक्ति अभियान के लिए भी सहयोग दिया।

समारोह सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रीता दलेला, रेखा कपूर, सीमा सक्सेना, मीना सक्सेना, संगीता त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles