अवैध शराब बनाने के मामले में दो आरोपियों पर केस
भोपाल, 11 सितंबरप्त अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने शुक्रवार को गांधी नगर क्षेत्र में कार्रवाई की. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में हुई कार्रवाई में टीम ने 2500 किलो महुआ लाहन जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपए है. लाहन का मौके पर नमूना लेकर नियमानुसार नष्ट कर दिया गया. मामले में एक ज्ञात और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम तहत प्रकरण दर्ज किया गया. इसके अलावा मीनाचौराहा, कोकता, एमपी नगर, कोलार, नीलबड़ और बैरसिया में कार्रवाई कर आठ प्रकरण दर्ज किए गए. टीम ने 113 देशी शराब के पाव और छह बीयर जब्त कीं. कुल जब्त शराब और लाहन की कीमत करीब 2.59 लाख रुपए बताई गई है.
