State

नगर निगम भोपाल के 23 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

उपायुक्त चंचलेश गिरहारे ने शॉल, श्रीफल और मिष्ठान भेंटकर कर्मचारियों के सेवाकाल को किया याद

भोपाल। नगर निगम भोपाल में अपनी लंबी सेवा अवधि पूरी करने के बाद मंगलवार को 23 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। निगम मुख्यालय अटल भवन के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

नगर निगम उपायुक्त चंचलेश गिरहारे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और मिष्ठान भेंटकर उनके योगदान को सम्मानित किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की।

23 कर्मचारियों ने पूरी की सेवा अवधि

विदाई समारोह में नगर निगम सेवा से सेवानिवृत्त हुए उपयंत्री सुनील कुमार वर्मा, अब्दुल हाफिज, शगुफ्ता सिद्धिकी, तखत सिंह, इम्तेयाज अली, आनंद, चालक अतीक उर रहमान, सिपाही पवन कुमार जैन सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा सफाई मित्र पप्पू, रामस्नेही, पुष्पा बाई, रेखा बाई, चंद्रा बाई, विमला बाई, सम्पत बाई, शशि किरन, शिवदयाल, कैलाशी बाई, कुंवरलाल, गीता बाई, विनियमित अर्द्धकुशल श्रमिक सुरेश गौर, भूरा दमबेरिया और जगदीश मेहरा को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

सेवा योगदान को किया गया याद

समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबे सेवाकाल और नगर निगम की व्यवस्थाओं में उनके योगदान को याद किया। निगम अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और अनुभव से ही शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण समिति के डॉ. शमीम कुरैशी, हसन तैयब, रामसिंह राठौर सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि और नगर निगम के बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles