भोपाल, 13 सितंबर. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भोपाल मेट्रो की समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया है. नई समय-सारणी 15 सितंबर 2026 से लागू होगी. सोमवार से शनिवार तक मेट्रो सुबह 11:30 से शाम 7:30 बजे तक चलेगी. सुबह 11:30 से शाम 5 बजे तक 30 मिनट और शाम 5 से 7:30 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी. रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर सेवा सुबह 11:30 से रात 8:30 बजे तक रहेगी. इस दौरान दोपहर 1 बजे तक 30 मिनट और इसके बाद 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो संचालित होगी.
15 सितंबर से बदलेगा भोपाल मेट्रो का समय
