सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वालों से 1.13 लाख जुर्माना वसूला

भोपाल। सार्वजनिक स्थलों पर कचरा, गंदगी और निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट फेंकने तथा निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की। निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने विभिन्न वार्डों में 194 प्रकरण दर्ज कर 1 लाख 13 हजार 800 रुपए का स्पॉट फाइन वसूल किया।

निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में जोन 14 और 15 में सबसे अधिक 27-27 प्रकरण दर्ज किए गए। जोन 14 में 44 हजार 500 रुपए और जोन 15 में 8 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। जोन 16 में 7 प्रकरणों में 14 हजार 500 रुपए तथा जोन 9 में 16 प्रकरणों में 6 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा जोन 1 से 8, जोन 10, जोन 12 और जोन 13 से जोन 21 तक के अमले ने भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। निगम ने सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Exit mobile version