होम क्रेडिट इंडिया के दिवाली कैंपेन में दिखा अपनों के साथ का महत्व

अपनोंकेसाथदीवाली’ अभियान में माता-पिता और बेटे के बदलते रिश्ते की कहानी, संदेश दिया—घर जगह नहीं, अपनों से बनता है
गुरुग्राम। होम क्रेडिट इंडिया ने दिवाली के अवसर पर अपना नया अभियान ‘#अपनोंकेसाथदीवाली’ शुरू किया है। यह अभियान माता-पिता और उनके बड़े हो चुके बेटे के रिश्ते में आने वाले बदलाव को दिखाता है। फिल्म का संदेश है कि घर केवल एक जगह या पता नहीं, बल्कि अपनों के साथ से बनने वाला एहसास है।
अभियान की कहानी मनीष नाम के एक युवा पेशेवर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गृहनगर शिमला से मुंबई आकर काम करने लगता है। व्यस्तता के कारण वह दिवाली पर घर नहीं जा पाता, इसलिए अपने माता-पिता को मुंबई बुला लेता है। बेटे के नए घर में पहुंचना माता-पिता के लिए एक अलग अनुभव होता है। वे देखते हैं कि उनका बेटा अब अपने पैरों पर खड़ा होकर अपनी जिंदगी संवार रहा है।
घर में खरीदे गए नए घरेलू उपकरणों को देखकर पिता को बेटे की मेहनत पर गर्व होता है। मनीष बताता है कि उसने अपनी मेहनत से ये सामान खरीदे हैं और होम क्रेडिट ने भी उसकी मदद की है, जिससे वह अपनी बचत सुरक्षित रख सका।
कहानी में भावनात्मक मोड़ तब आता है, जब बेटे के पड़ोसी और दोस्त उसके माता-पिता का अपनापन के साथ स्वागत करते हैं। उनके साथ बातचीत, हंसी-मजाक और दिवाली की परंपराओं के बीच अनजान-सा अपार्टमेंट भी घर जैसा लगने लगता है। फिल्म दिखाती है कि जिन माता-पिता ने बचपन में बेटे को अपनापन दिया, वे अब उसी अपनापन को उसके बनाए घर में महसूस करते हैं।
होम क्रेडिट इंडिया के चीफ मार्केटिंग एंड पीपल ऑफिसर आशीष तिवारी ने कहा कि बच्चों के बड़े होने और अपनी जिंदगी बनाने के साथ माता-पिता से उनका रिश्ता भी नए रूप में सामने आता है। अभियान इसी बदलाव और पारिवारिक रिश्तों की अहमियत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी ‘#जिंदगीहिट’ सोच के जरिए रोजमर्रा की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने में ग्राहकों का साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह फिल्म यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और लिंक्डइन पर उपलब्ध है।





