तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन नवंबर में तीन फेरे लगाएगी

इटारसी और रानी कमलापति स्टेशन पर मिलेगा ठहराव, ट्रेन में होंगे 18 एलएचबी कोच
भोपाल। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली)-हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 06073/06074 दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में इस ट्रेन का ठहराव इटारसी और रानी कमलापति स्टेशनों पर रहेगा।
2, 9 और 16 नवंबर को रवाना होगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 06073 तिरुवनंतपुरम उत्तर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 2, 9 और 16 नवंबर को तिरुवनंतपुरम उत्तर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 6:10 बजे इटारसी और 7:45 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इसके बाद रात 11:50 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
5, 12 और 19 नवंबर को वापसी
वापसी में गाड़ी संख्या 06074 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम उत्तर स्पेशल 5, 12 और 19 नवंबर को सुबह 5:45 बजे रवाना होगी। यह उसी दिन रात 8:40 बजे रानी कमलापति और 10:35 बजे इटारसी पहुंचेगी। तीसरे दिन शाम 4:30 बजे तिरुवनंतपुरम उत्तर पहुंचेगी।
18 एलएचबी कोच रहेंगे
ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच होंगे। इनमें दो जनरेटर कार, 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और छह वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के कोच शामिल हैं।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कोल्लम, कोट्टयम, एरणाकुलम टाउन, तृश्शूर, पालक्काड, ईरोड, विजयवाड़ा, नागपुर, इटारसी, रानी कमलापति, झांसी, ग्वालियर, आगरा छावनी और मथुरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी।





