होटल-रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई

जांच में खाद्य पदार्थो में मिली खामियां, मिलावट की आशंका,
-सागर गेरे में काली मिर्च में पपीते के बीज मिलने की आशंका

भोपाल, 14 सितंबर. शहर के होटल और रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सोमवार को होटल रंजीत लेक व्यू, रोशनपुरा स्थित बापू की कुटिया और प्लेटिनम प्लाजा, माता मंदिर स्थित सागर गेरे रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया. सागर गेरे में काली मिर्च में मिलावट की आशंका मिली. मौके पर किए गए डेमोंस्ट्रेशन में काली मिर्च के साथ पपीते के बीज दिखाई दिए. हालांकि, मिलावट की पुष्टि प्रयोगशाला जांच के बाद ही होगी. टीम ने काली मिर्च और मिसब्रांडेड सफेद पाउडर का नमूना लिया. बापू की कुटिया से घी और लाल रंग की ग्रेवी के नमूने लिए गए.
-कहीं डस्टबिन खुला तो कहीं किचन में लीकेज
रंजीत लेक व्यू में साफ-सफाई सामान्य मिली, लेकिन खुला डस्टबिन, खराब ड्रेनेज, रखरखाव की कमी और काली फ्राइंग कढ़ाई मिली. होटल प्रबंधन को सुधार के निर्देश दिए गए. बापू की कुटिया में एफएसएसएआई लाइसेंस प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित नहीं था. कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, शिकायत रजिस्टर, पानी की जांच और टंकी सफाई के दस्तावेज भी नहीं मिले.
-सागर गेरे में खुले में मिला खाद्य पदार्थ
सागर गेरे का किचन सडक़ की ओर से खुला मिला. खाद्य सामग्री खुले में रखी थी और कोल्ड स्टोरेज में भी सामान व्यवस्थित नहीं था. स्टोर में लीकेज मिला. पेस्ट कंट्रोल और पेयजल की रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई. सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे

Exit mobile version