State

संभागायुक्त ने नरसिंहगढ़ तहसील का किया निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की

नामांतरण सहित अन्य मामलों जल्द निराकरण के दिए निर्देश

भोपाल, 11 सितंबर. संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने शुक्रवार को नरसिंहगढ़ तहसील में एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षाण के दौरान उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, भू-अर्जन और अपील सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की. संभाग आयुक्त ने दो वर्ष से लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने राजस्व प्रकरणों छह माह से अधिक लंबित नहीं रखने का कहा. उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए. अपील प्रकरणों का निराकरण दो माह के भीतर करने को कहा.
-शासकीय भूमि से हटाएं अतिक्रमण
उन्होंने डिजिटल रिकॉर्ड की समीक्षा करते हुए पेपर और डिजिटल अभिलेखों में पूर्ण समानता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर नियमानुसार जुर्माना लगाने को भी कहा. उन्होंने जनपद पंचायत का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, संबल सहित योजनाओं की प्रगति देखी और अधूरे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई के निर्देश दिए.

Related Articles