State

संभागायुक्त ने की समीक्षा बैठक, किसानों के कार्याे को प्राथमिकता के दिए निर्देश

भोपाल, 15 सितंबर. संभागायुक्त ने संभागीय कार्यालय में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य विभाग की ज्वाइंट बैठक की . जिसमें आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को जमीन पर उतारने के निर्देश दिए. और उन्होंने कहा कि किसानों के कार्यों की प्रतिदिन निगरानी करनी होगी. किसान से जुड़ा हर काम सबसे पहले होना चाहिए. सभी विभाग आपस में तालमेल से काम करें और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए तरीके अपनाएं. बैठक में संयुक्त आयुक्त विनोद यादव, कृषि के संयुक्त संचालक आलोक मीणा, मत्स्य के उप संचालक रमेश सोनकर, उद्यानिकी के संयुक्त संचालक डीआर जाटव और पशुपालन के संयुक्त संचालक राजू सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.
-बैठक में उद्यानिकी फसलों की गिरदावरी होगी
बैठक में आयुक्त ने उद्यानिकी विभाग को हर जिले में उद्यानिकी फसलों की गिरदावरी करने के निर्देश भी दिए गए. प्राकृतिक खेती और संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के साथ रकबा और उत्पादन बढ़ाने को कहा गया. लक्ष्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन में अब खेती से जुड़े उद्योगों के लिए क्लस्टर प्लान बनेगा. इसके लिए फसलों और कृषि गतिविधियों का फील्ड डेटा जुटाया जाएगा. संसाधन और मांग के हिसाब से कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, डेयरी जैसे रोजगार वाले उद्योगों की पूरी योजना तैयार होगी.
-एग्री स्टैक आईडी के लिए चलेगा अभियान
कृषि विभाग को सभी जिलों में किसानों की एग्री स्टैक आईडी बनाने और ई-विकास पोर्टल पर पंजीयन, ई-टोकन बुकिंग और समिति स्तर पर पंजीयन के लिए बड़ा अभियान चलाने को कहा. खाद और बीज की रोज निगरानी होगी, ताकि किसानों को दिक्कत न हो. दूध उत्पादन बढ़ाने, पशुओं की सेहत, कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार और क्षीरधारा जैसी योजनाओं को तेजी से लागू करने को कहा गया. मत्स्य विभाग को जलाशयों का पूरा उपयोग करने, केज कल्चर को बढ़ाने और अच्छी क्वालिटी के मत्स्य बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि मत्स्यपालन स्वरोजगार का बड़ा जरिया बने.

Related Articles