State

विधायक सबनानी ने दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सामुदायिक भवन, सड़क और नाली निर्माण समेत कई कार्यों की शुरुआत

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विधायक भगवानदास सबनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। वार्ड 24, 25, 27, 28, 29 और 32 में सामुदायिक भवन, सीसी रोड, नाली और अन्य कार्यों की शुरुआत की गई।

वार्ड 28 स्थित मां पीतांबरा मंदिर में 9.60 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कम्युनिटी हॉल तथा सुदामा नगर में 15 लाख रुपए से सीसी रोड और नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया। वार्ड 29 के पलकमती परिसर में 5.54 लाख रुपए से बनने वाले कम्युनिटी हॉल, वार्ड 25 के झनेश्वर कॉम्प्लेक्स में 33 लाख रुपए की सीसी रोड और वार्ड 24 के श्यामला हिल्स स्थित जगदीश मंदिर परिसर में 50 लाख रुपए से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया।

वार्ड 27 के कमला नगर में 8 लाख रुपए की लागत से कम्युनिटी हॉल का भूमिपूजन और पानी की पाइपलाइन का लोकार्पण किया गया। वहीं वार्ड 32 के श्रीराम मंदिर परिसर में 40 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित संत निवास का लोकार्पण हुआ।

पौधरोपण और रक्तदान में भी हुए शामिल

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विधायक सबनानी ने कोटरा स्थित वीर सावरकर उद्यान में पौधरोपण किया। इसके बाद जेपी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की यात्रा में शामिल होकर उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की शपथ दिलाई। नेहरू नगर चौराहे पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर प्रसाद वितरण भी किया गया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जवाहर चौक पर 1100 दीप जलाए गए। रोशनपुरा चौराहे पर श्रीराम मंदिर की झांकी में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। विधायक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार क्षेत्र में विधायक निधि और अन्य निधियों से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

Related Articles