विधायक सबनानी ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

254 बूथ अध्यक्ष और 52 शक्ति केंद्र संयोजक परिवार सहित हुए शामिल
भोपाल, 15 सितंबर। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने मंगलवार को संगीत टॉकीज में विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस दौरान 254 बूथ अध्यक्ष और 52 शक्ति केंद्रों के संयोजक परिवार सहित फिल्म देखने पहुंचे।
फिल्म के दौरान पूरा सिनेमा हॉल जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। कई कार्यकर्ता भगवा गमछा पहनकर पहुंचे। इससे पूरे हॉल में भक्तिमय माहौल दिखाई दिया।
विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि सनातन परंपरा और जीवन-मूल्यों पर आधारित रचनाएं नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम बनती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान से जुड़े प्रसंगों और उनके आदर्शों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है।
फिल्म देखने के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक साथ फिल्म का आनंद लिया।





