State

युवा संगम रोजगार मेले में 107 युवाओं का प्राथमिक चयन

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में लगा मेला
-16 कंपनियों ने लिया हिस्सा

भोपाल, 28 अक्टूबर. जिला रोजगार कार्यालय की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया. मेले में निजी क्षेत्र की 16 कंपनियों ने भाग लिया. रोजगार पाने की उम्मीद में पहुंचे 160 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 107 का प्राथमिक चयन किया गया. मेले का उद्देश्य जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना था. कंपनियों ने युवाओं को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की. जिला रोजगार कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले के माध्यम से युवाओं को कंपनियों से सीधे जुडऩे का अवसर मिला. ऐसे आयोजन शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोडऩे और उनके कौशल के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने में मददगार साबित होते हैं.

Related Articles