भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस का रांची रोड स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

बड़काकाना के स्थान पर अगले आदेश तक रांची रोड स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

भोपाल। रेल प्रशासन ने भोपाल मंडल होकर संचालित हावड़ा-भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस के ठहराव में अस्थायी बदलाव किया है। गाड़ी संख्या 13025/13026 हावड़ा–भोपाल–हावड़ा एक्सप्रेस का बड़काकाना स्टेशन के स्थान पर पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल स्थित रांची रोड स्टेशन पर अगले आदेश तक अस्थायी ठहराव दिया गया है।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा–भोपाल एक्सप्रेस रांची रोड स्टेशन पर रात 7:10 बजे पहुंचेगी और 7:15 बजे रवाना होगी। यह बदलाव 19 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।

इसी तरह गाड़ी संख्या 13026 भोपाल–हावड़ा एक्सप्रेस रांची रोड स्टेशन पर सुबह 6:50 बजे पहुंचेगी और 6:55 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन के लिए नया ठहराव 15 अक्टूबर 2026 से प्रभावी किया गया है।

Exit mobile version