भिंड–रतलाम एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर जनवरी से बदलेंगे

रतलाम–भिंड एक्सप्रेस का नंबर 1 जनवरी और भिंड–रतलाम एक्सप्रेस का नंबर 2 जनवरी 2027 से बदलेगा

भोपाल। भोपाल मंडल होकर चलने वाली भिंड–रतलाम एक्सप्रेस और रतलाम–भिंड एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर में बदलाव किया जाएगा। रेल प्रशासन के अनुसार, यह परिवर्तन जनवरी 2027 से लागू होगा।

इसके तहत गाड़ी संख्या **21125 रतलाम–भिंड एक्सप्रेस** का नंबर 1 जनवरी 2027 से बदलकर **11051** हो जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या **21126 भिंड–रतलाम एक्सप्रेस** का नंबर 2 जनवरी 2027 से बदलकर **11052** कर दिया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाते समय नए ट्रेन नंबर का ध्यान रखें। यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना या आरक्षण विवरण से ट्रेन नंबर की पुष्टि कर लें।

Exit mobile version