भोपाल। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर 26 अक्टूबर को तिवारी मित्र मंडल की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। मंडल के सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।
तिवारी मित्र मंडल ने कहा कि अमित शर्मा का जन्मदिन उनके मित्रों और शुभचिंतकों के लिए खुशी का अवसर है। इस मौके पर उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और जीवन में नई उपलब्धियां हासिल करने की कामना की गई।
मंडल के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि अमित शर्मा आगे भी अपने सामाजिक और राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। साथ ही उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त होने की शुभकामनाएं दीं।
