ब्लैक डॉग स्कॉच व्हिस्की नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ बदला अंदाज

140 साल पुरानी विरासत को बरकरार रखते हुए नए डिजाइन और दो प्रीमियम वैरिएंट के साथ पेश किया गया नया पैक

ब्लैक डॉग स्कॉच व्हिस्की ने अपनी पैकेजिंग को नए रूप में पेश किया है। करीब 140 साल पुरानी विरासत वाले इस ब्रांड के नए पैक में पारंपरिक पहचान के साथ आधुनिक डिजाइन को शामिल किया गया है। ब्रांड ने इसके साथ ‘सेवर द सिप’ संदेश भी पेश किया है, जो हर घूंट को जल्दबाजी के बजाय सुकून और ध्यान के साथ लेने की सोच पर केंद्रित है।

1883 में स्थापित ब्लैक डॉग की शुरुआत इसके संस्थापक सर वाल्टर मिलार्ड से जुड़ी है। ब्रांड के अनुसार, इसकी पहचान स्कॉटलैंड की व्हिस्की परंपरा और कारीगरी से बनी है। भारत में भी इसने लंबे समय से प्रीमियम स्कॉच के तौर पर अपनी जगह बनाई है।

नए पैक में ‘सेवर कोड्स’ के साथ बारीक डिजाइन डिटेल्स और प्रीमियम लुक दिया गया है। कंपनी का कहना है कि पैकेजिंग को आज के बदलते उपभोक्ताओं से जुड़ने के लिए आधुनिक बनाया गया है, जबकि ब्लैक डॉग की मूल पहचान को बरकरार रखा गया है।

नए पोर्टफोलियो में दो वैरिएंट शामिल हैं। ब्लैक डॉग ब्लैक रिज़र्व चुनिंदा स्कॉटिश माल्ट्स से तैयार किया गया है। इसमें ओक, शेरी की मिठास और माल्टी नोट्स के साथ स्मूथ फिनिश का दावा किया गया है। वहीं ब्लैक डॉग ट्रिपल गोल्ड रिज़र्व ट्रिपल-कास्क मैच्योर स्कॉच है, जिसमें ओक, टॉफी और वनीला के नोट्स बताए गए हैं।

डियाजियो इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और पोर्टफोलियो हेड वरुण कूरिच ने कहा कि नई पैकेजिंग ब्रांड की विरासत को सम्मान देने के साथ नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं से जुड़ने की कोशिश है। उनके अनुसार, आज के उपभोक्ता अनुभव में गहराई और कारीगरी को महत्व देते हैं और ‘सेवर द सिप’ इसी सोच को सामने रखता है।

Exit mobile version