State

ब्रेकिंग भोपाल रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी वरुण कुमार का शॉर्ट एनकाउंटर, आगरा से गिरफ्तार

मुगलिया छाप के पास पुलिस और आरोपी के बीच झूमाझटकी, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली; घायल आरोपी हमीदिया अस्पताल में भर्तीभोपाल। रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी वरुण कुमार का भोपाल में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। भोपाल पुलिस ने आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर भोपाल लाया था। मुगलिया छाप के पास पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश के दौरान आरोपी और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई। इसी दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई।पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद आरोपी वरुण कुमार को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles