बीना यार्ड रीमॉडलिंग: 20 सितंबर से भोपाल मंडल की 20 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

बीना-आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन जोड़ने का काम जारी, यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते भोपाल मंडल से होकर संचालित होने वाली 20 यात्री ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। यह व्यवस्था 20 सितंबर से लागू होगी और अक्टूबर तक अलग-अलग ट्रेनों पर प्रभाव रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार बीना और आगासौद स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। काम के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित और सुचारू संचालन बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

64618/64617 ललितपुर-बीना-ललितपुर मेमू — 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।

61619/61620 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू — 21 सितंबर और 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।

12192/12191 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस — क्रमश: 26 सितंबर से 14 अक्टूबर और 27 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।

61611/61612 और 61625/61626 बीना-रूठियाई मेमू — 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक।

12197/12198 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी — 1 से 15 अक्टूबर तक।

11086/11085 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस — 2, 4, 9 और 11 अक्टूबर को संबंधित दिशा में।

22169/22170 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस — 14 और 15 अक्टूबर को।

22161/22162 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस — 9 से 16 अक्टूबर तक संबंधित यात्राओं में।

22163/22164 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस — 15 अक्टूबर को।

परिचालन क्षमता बढ़ेगी

रेलवे के मुताबिक यार्ड रीमॉडलिंग पूरा होने के बाद बीना और आगासौद स्टेशनों की परिचालन क्षमता बढ़ेगी। इससे ट्रेनों के संचालन और ठहराव का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा। रेलवे को उम्मीद है कि इससे भविष्य में बढ़ते यातायात को संभालने में मदद मिलेगी तथा रेल परिचालन की दक्षता और विश्वसनीयता में सुधार होगा।

रेल प्रशासन ने सितंबर और अक्टूबर में बीना होकर यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, मार्ग, ठहराव और प्रस्थान व गंतव्य स्टेशन की जानकारी अवश्य जांच लें।

Exit mobile version