महिला सम्मान कार्यक्रम में बोले विधायक, विकास के लिए हरसंभव प्रयास का दिया भरोसा
भोपाल, 12 सितंबर। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि बहनों का सम्मान पूरे परिवार का सम्मान है। क्षेत्र की महिलाओं ने उन्हें विधायक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है और वे पूरी ईमानदारी से लोगों के काम करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक सबनानी शनिवार को नामदेव समाज भवन में संदीप तोमर, महामंत्री टैगोर मंडल द्वारा आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम विधायक के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सबनानी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर शाम 7 बजे दीपक जलाकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करने की अपील भी की।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा, टैगोर मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया, मंडल अध्यक्ष हेमंत बड़गैया, वरिष्ठ नेता चंद्रमा पांडेय, वरिष्ठ साहित्यकार महेश सक्सेना, गढ़वाली समाज अध्यक्ष विजय नेगी, महामंत्री धर्मेंद्र शाह, आरआर पांडेय, विकास नेगी, विपिन कोठारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
