भोपाल, 28 अक्टूबर. जिला प्रशासन में प्रशासनिक कार्य-सुविधा को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया गया है. कोलार के अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी पीसी पांडे को कलेक्टर कार्यालय, भोपाल में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है. वहीं, टीटी नगर के अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी दीपक पांडे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ कोलार एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
पीसी पांडे कलेक्टर कार्यालय में अटैच, दीपक पांडे को कोलार एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार
