State

ट्रेड यूनियन ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर निगम प्रशासन ने दी सहमति

भोपाल, 15 सितंबर. अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. इसके बाद संगठन ने निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम अपर आयुक्त वरुण अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले संगठन के प्रतिनिधियों की आयुक्त से चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख मांगों पर सहमति बनी. संगठन के अनुसार सफाई कर्मचारियों पर लगाए जाने वाले 5 हजार रुपए प्रतिदिन के जुर्माने को बदलकर 10 हजार रुपए प्रति सप्ताह किया गया है. वहीं प्रत्येक वाहन द्वारा 350 किलो कचरा लाने की अनिवार्यता को घटाकर 300 किलो कर दिया गया है. ज्ञापन में उठाए गए अन्य मुद्दों पर भी निगम अधिकारियों ने चर्चा कर कर्मचारियों के हित में आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया. जिला अध्यक्ष अनिल श्रवण ने सफाई कर्मचारियों, दरोगा-सुपरवाइजरों और वाहन चालकों से अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ईमानदारी व पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील की.

Related Articles