खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई आयुर्वेदिक कॉलेज की कैंटीनों में मिलीं अनियमितताएं, खाद्य सामग्री के नमूने लिए

ोपाल, 11 सितंबर. पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर की कैंटीनों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के भंडारण और कर्मचारियों की स्वच्छता से जुड़ी कई कमियां मिलीं. नवीन कैंटीन में करीब 10 दिन पहले बेस्ट बिफोर अवधि खत्म हो चुकी सैंडविच ब्रेड का उपयोग होता मिला. खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी. इसके अलावा आरओ और पानी की गुणवत्ता की भी जांच की गई. इसके अलावा अंजाने इंटीग्रेटेड सर्विस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कैंटीन में भी स्वच्छता और खाद्य सामग्री के भंडारण में कमियां मिलीं. कर्मचारियों की निर्धारित स्वच्छ वेशभूषा का पालन नहीं किया जा रहा था. विभाग ने दोनों कैंटीन संचालकों को सुधार सूचना पत्र जारी कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं. जांच के लिए मटर का आटा और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version