कोलार में छात्रों से मिले कांग्रेस सचिव राजकुमार सिंह

19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने का किया आह्वान
भोपाल। आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार सिंह ने बुधवार को हजूर विधानसभा के कोलार क्षेत्र में छात्रों से जनसंपर्क किया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर उन्हें कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने का आह्वान किया।
जनसंपर्क के दौरान छात्रों का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। इस दौरान छात्रों से उनकी समस्याओं, सवालों और विचारों पर चर्चा की गई, ताकि उन्हें कार्यक्रम में राहुल गांधी तक पहुंचाया जा सके। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं के सवालों को मंच मिलना जरूरी है।
कार्यक्रम को लेकर छात्रों में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अभिषेक शर्मा, राहुल बबेले, रामराज तिवारी, अरविंद चौधरी, निशांत सूर्यवंशी, माही राजपूत, वर्षा अहिरवार, लक्ष्मी प्रजापति, तनिष्क चौरसिया, सौरभ पटेल, ऋषभ भाट, शेरयांश गोस्वामी, अभि वर्मा, देव अहिरवार और प्राची वर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हुए।





