SGSU और ITHS के सहयोग से शुरू हुई सुविधा, विद्यार्थियों को उन्नत प्रशिक्षण और शोध के अवसर मिलेंगे
भोपाल, 18 सितंबर। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (SGSU), भोपाल ने इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंसेज (ITHS) के सहयोग से क्लिनिकल एम्ब्रियोलॉजी एवं ART विभाग और अत्याधुनिक प्रयोगशाला की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय परिसर में 17 सितंबर को विभाग का उद्घाटन SGSU के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने किया।
नया विभाग क्लिनिकल एम्ब्रियोलॉजी और रिप्रोडक्टिव साइंसेज के क्षेत्र में विद्यार्थियों को उन्नत शैक्षणिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, शोध और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। अत्याधुनिक प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों और प्रयोगशाला कार्यप्रणालियों से परिचित कराया जाएगा।
डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि उभरते क्षेत्रों में विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए व्यावहारिक और कौशल आधारित शिक्षा जरूरी है। नए विभाग और लैब से विद्यार्थियों को क्लिनिकल एम्ब्रियोलॉजी एवं रिप्रोडक्टिव साइंसेज में आधुनिक तकनीकों को समझने और उनका व्यावहारिक अनुभव लेने का अवसर मिलेगा।
SGSU के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े शैक्षणिक कार्यक्रमों में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण जरूरी है। SGSU और ITHS का सहयोग विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशाला प्रक्रियाओं से परिचित कराने में मदद करेगा।
ITHS की फाउंडर एंड डायरेक्टर ज्योति गढ़ेवाल ने कहा कि यह सहयोग क्लिनिकल एम्ब्रियोलॉजी के क्षेत्र में उन्नत अध्ययन, प्रशिक्षण और व्यावसायिक विकास के अवसर तैयार करेगा।
रजिस्ट्रार डॉ. सीतेश कुमार सिन्हा ने कहा कि अनुभवात्मक शिक्षा विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डीन एकेडमिक्स डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि नया विभाग विश्वविद्यालय की कौशल आधारित और तकनीक-सक्षम शिक्षा की दिशा में एक और कदम है।
कार्यक्रम में SGSU के वाइस चांसलर डॉ. विजय सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. सीतेश कुमार सिन्हा, ITHS की फाउंडर एंड डायरेक्टर ज्योति गढ़ेवाल, डीन एकेडमिक्स डॉ. वीके गुप्ता, DSW डॉ. विनोद शर्मा, स्कूल ऑफ मॉडर्न एंड लाइफ साइंसेज के डीन/एचओडी प्रो. सत्येंद्र खरे, ITHS चंडीगढ़ के डायरेक्टर प्रो. पुलकेश पुरकैत सहित फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
