State
एक्स्ट्रोल कॉलेज परिसर पर कुर्की की कार्रवाई, बैंक को सौंपा पजेशन

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक्स्ट्रोल स्कूल एवं कॉलेज परिसर के खिलाफ प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद प्रशासन ने परिसर का पजेशन संबंधित बैंक को सौंप दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद परिसर का संचालन और कब्जा अब बैंक के अधीन हो गया है।
प्रशासन की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए परिसर को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैंक प्रतिनिधियों को पजेशन सौंपा। कार्रवाई किस बकाया राशि और प्रकरण के तहत की गई, इसकी विस्तृत जानकारी प्रशासन की ओर से सामने आना बाकी है।





