अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, चार प्रकरण दर्ज

भोपाल के कई इलाकों में आबकारी टीम ने दी दबिश, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक के लिए अभियान जारी

भोपाल। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में 10 सितंबर को विभाग की टीम ने शहर के कई संदिग्ध क्षेत्रों में गश्त कर औचक जांच और दबिश की।

आबकारी दल ने बरखेड़ी, आईएसबीटी स्थित अन्ना नगर दुकान, बागमुगलिया लाहार, बड़खेड़ी पठानी दुकान एवं ग्राउंड, अहीर मोहल्ला, खजूरी सड़क और ईंटखेड़ी छाप क्षेत्र में तलाशी ली।

कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक स्वाति बघेल ने अवैध मदिरा से संबंधित कुल चार प्रकरण दर्ज किए। इनमें एक प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत और तीन प्रकरण धारा 36(AB) के तहत दर्ज किए गए हैं। सभी मामलों को विवेचना में लिया गया है।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संदिग्ध स्थानों पर निगरानी और जांच बढ़ाने के साथ अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version