अरेड़ी पंचायत की 20 सरकारी दुकानों की खुली नीलामी, 20.80 लाख में बिकी एक दुकान

12 लाख रुपए रखा था एक दुकान का सरकारी मूल्य, नीलामी में बड़ी संख्या में पहुंचे खरीदार

भोपाल। जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत अरेड़ी में शुक्रवार को 20 शासकीय दुकानों की खुली नीलामी कराई गई। नीलामी में बड़ी संख्या में खरीदार और ग्रामीण शामिल हुए। दुकानों का सरकारी मूल्य 12 लाख रुपए प्रति दुकान निर्धारित किया गया था। इनमें दुकान नंबर 11 सबसे अधिक 20 लाख 80 हजार रुपए में नीलाम हुई। इसे सौरभ शुक्ला ने सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीदा।

नीलामी मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी मिश्रा और हुजूर तहसीलदार प्रेम प्रकाश गोस्वामी की मौजूदगी में हुई। सीईओ शिवानी मिश्रा ने बताया कि दुकानों के आवंटन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान रखा गया था। शेष दुकानें सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित की गई थीं।

नीलामी की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों की मौजूदगी में खुली बोली लगाई गई। दुकानों को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

इस दौरान बीपीओ दिलीप कुमार शिंदे, सरपंच कलाबाई, उपसरपंच जीवन सिंह यादव, इंजीनियर कीर्ति बघेल, पंचायत सचिव इंदर सिंह राजपूत सहित जनपद पंचायत के कर्मचारी शुभम शर्मा, नीलेश निंबोलकर, रोहित लोधी, अंतर सिंह लोधी और जीआरएस गुंजन नरवरिया मौजूद रहे।

Exit mobile version