Politics
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास आज बेरसिया में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास 17 नवंबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे बेरसिया में आयोजित भोपाल संभाग के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में शामिल होंगे और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इस दौरान वे संगठन को मजबूत बनाने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनसेवा के बारे में मार्गदर्शन देंगे। शिविर में संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य सेवादल के कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ाना और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।





