130 से अधिक कंपनियों ने की भर्ती, चयनित छात्रों का 5 जून को होगा सम्मान
भोपाल। आईसेक्ट ग्रुप ऑफ यूनिवर्सिटीज के अंतर्गत संचालित (आरएनटीयू) और (एसजीएसयू) के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून को भोपाल के गुलमोहर स्थित रेडिसन होटल में भव्य प्लेसमेंट डे 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दोनों विश्वविद्यालयों के उन 650 से अधिक विद्यार्थियों को ऑफर लेटर और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिनका चयन देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है।
प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान दोनों विश्वविद्यालयों ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस वर्ष 130 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने कैंपस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप 650 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।
विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, फैकल्टी के मार्गदर्शन तथा उद्योग जगत के साथ मजबूत संबंधों का परिणाम है।
शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बनेगा मजबूत सेतु
प्लेसमेंट डे का मुख्य उद्देश्य चयनित विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करना और शिक्षा तथा उद्योग जगत के बीच सहयोग को और अधिक सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और उद्योग प्रतिनिधियों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां रोजगार, कौशल विकास और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित
कार्यक्रम में आरएनटीयू के चांसलर , एसजीएसयू के चांसलर , आरएनटीयू की प्रो-चांसलर , आरएनटीयू के कुलपति , एसजीएसयू के कुलपति , आरएनटीयू की रजिस्ट्रार तथा एसजीएसयू के रजिस्ट्रार सहित दोनों विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी और फैकल्टी सदस्य मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा विभिन्न उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि, कॉर्पोरेट कंपनियों के अधिकारी, चयनित विद्यार्थी और अन्य विशिष्ट अतिथि भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
विद्यार्थियों को मिलेगा प्रेरणा और अवसरों का मंच
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्लेसमेंट डे विद्यार्थियों को उनके करियर के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उद्योग जगत और विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत बनाएगा। यह आयोजन युवाओं की रोजगार क्षमता, कौशल विकास और उद्योगोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
आरएनटीयू और एसजीएसयू मनाएंगे प्लेसमेंट डे, 650 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेंगे ऑफर लेटर
