भोपाल, 19 जून। राजधानी भोपाल स्थित शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गोविंदपुरा में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की ओर से आयोजित इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था।
रोजगार मेले का आयोजन राज्यमंत्री डॉ. के मार्गदर्शन तथा प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग , संचालक कौशल विकास बसंत कुर्रे और अतिरिक्त संचालक डी.एस. ठाकुर के सहयोग से किया गया। इस आयोजन में का सहयोग रहा।
1410 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
रोजगार मेले में प्रदेश के विभिन्न आईटीआई, पॉलीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ-साथ 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं ने भाग लिया। कुल 1410 अभ्यर्थियों ने रोजगार अवसरों के लिए पंजीयन कराया।
ट्राइडेंट ग्रुप की टीम ने विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं कौशल मूल्यांकन किया। इस प्रक्रिया के बाद 1203 अभ्यर्थियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। चयनित युवाओं को कंपनी की आगामी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं ने दिखाया उत्साह
रोजगार मेले में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कोपा, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, प्लम्बर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), ड्रेस मेकिंग और स्यूइंग टेक्नोलॉजी सहित कई ट्रेडों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के रोजगार मेलों के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर मिल सकें।
