चार बेटियों की शादी का सपना और दो विपरीत सोच वालों की प्रेम कहानी दिखाएगा ‘शुभ शगुन शहनाइयां’

30 नवंबर से होगा नए धारावाहिक का प्रसारण, फहमान खान और बृंदा दहल मुख्य भूमिका में

भोपाल। जी टीवी अपना नया धारावाहिक ‘शुभ शगुन शहनाइयां’ लेकर आ रहा है। लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित इस पारिवारिक कहानी में चार बेटियों की शादी का सपना देखने वाली मां सुधा और दो अलग-अलग सोच वाले अमूल्या व वेदांत की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। शो में सुधा की भूमिका ज्योति मुखर्जी, अमूल्या की बृंदा दहल और वेदांत की भूमिका फहमान खान निभा रहे हैं। सुधा अपनी चार बेटियों को खुशहाल जीवन देने के साथ उनके आत्मसम्मान और स्वाभिमान को भी प्राथमिकता देती हैं। वहीं अमूल्या और वेदांत की विचारधाराओं का टकराव कहानी को दिलचस्प बनाएगा। धारावाहिक का प्रसारण 30 नवंबर से सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे जी टीवी पर होगा।

Exit mobile version