नई दिल्ली। डाबर इंडिया लिमिटेड ने च्यवनप्राश के प्रचार के लिए ‘ट्रिपल एक्शन ऑन, रखे अंदर से स्ट्रॉन्ग’ नाम से नया अभियान शुरू किया है। इसके जरिए कंपनी ने च्यवनप्राश के आयुर्वेदिक फॉर्मूले और शरीर की आंतरिक मजबूती से जुड़े अपने दावों को नए अंदाज में पेश किया है। अभियान में शरीर, अंगों और कोशिकाओं के तीन स्तरों पर सुरक्षा की अवधारणा को दिखाया गया है।
कंपनी का कहना है कि आज के उपभोक्ता स्वास्थ्य उत्पादों के बारे में केवल जानकारी नहीं, बल्कि उनके काम करने के तरीके को भी समझना चाहते हैं। खासकर युवा अपनी फिटनेस, खानपान और सेहत को लेकर अधिक जागरूक हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान तैयार किया गया है।
डाबर इंडिया के निदेशक श्रीराम पद्मनाभन के अनुसार, च्यवनप्राश पर भारतीय परिवारों का कई पीढ़ियों से भरोसा रहा है। नए अभियान के माध्यम से इस भरोसे के पीछे के विज्ञान को सरल तरीके से समझाने की कोशिश की गई है। वहीं, कंपनी के मार्केटिंग हेड बिनीत कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी को च्यवनप्राश से जोड़ना और इसे केवल सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद की छवि से बाहर निकालना अभियान का उद्देश्य है।
मैक्कैन इंडिया द्वारा तैयार विज्ञापन फिल्म में पिता और बेटी की कहानी के जरिए स्वास्थ्य के बाहरी स्वरूप से ध्यान हटाकर शरीर के भीतर की मजबूती पर केंद्रित किया गया है। फिल्म में शरीर, अंगों और कोशिकाओं के भीतर की प्रक्रिया को दृश्य रूप में दिखाया गया है। कंपनी इस अभियान के जरिए च्यवनप्राश को रोजमर्रा की स्वास्थ्य दिनचर्या का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रही है।
