पेरिस,। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि वामपंथी न्यू पॉपुलर फ्रंट गठबंधन ने फ्रांस में हुए संसदीय चुनाव में जीत हासिल की है। फ्रांस की 577 सदस्यीय नेशनल असेंबली में न्यू पॉपुलर फ्रंट ने 182 सीटें जीती हैं। दूसरे स्थान पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन है, जिसे 168 सीटें मिली हैं वहीं दक्षिणपंथी नेशनल रैली पार्टी तीसरे स्थान पर है और उसने 143 सीटें हासिल की हैं। रिपब्लिकन पार्टी ने 45 सीटें प्राप्त की, जबकि अन्य पार्टियों को कुल मिलाकर 39 सीटें हासिल हुईं हैं।