Uncategorized

फ्लाइट की टॉयलेट सीट के नीचे फोन छिपाकर बनाता था वीडियो

बोस्टन। अमेरिकन एयरलाइंस के एक फ्लाइट अटेंडेंट को हवाई जहाज के बाथरूम में चोरी छिपे 14 वर्षीय लड़की का वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश करने के मामले में अभियोजित किया है। किशोरी बाथरूम में दाखिल हुई और उसने टॉयलेट सीट के ढक्कन के नीचे लाल स्टिकर देखे। स्टिकर के नीचे आइफोन छुपाया गया था। लड़की ने अपने फोन से उनकी तस्वीरें ले ली थीं। शिकायत के बाद जांचकर्ताओं ने कहा कि दो सितंबर 2023 को चार्लोट से बोस्टन की उड़ान के बीच किशोरी का वीडियो बनाने की कोशिश की गई थी। उसके सीट के पास का शौचालय भरा होने पर थांपसन ने प्रथम श्रेणी का शौचालय इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही हाथ धोने का बहाना कर वह शौचालय में अपना आइफोन छिपा दिया था।यह मामला पिछले सितंबर में सामने आया था। पुलिस ने आरोप लगाया कि 36 वर्षीय एस्टेस कार्टर थांपसन के पास विमान में शौचालय का उपयोग करने वाली चार अन्य लड़कियों की रिकॉर्डिंग थी। थांपसन को जनवरी 2024 में वर्जीनिया में गिरफ्तार किया गया था। वह तब से हिरासत में है। उसके वकील ने संघीय ग्रैंड जूरी द्वारा अभियोग के बाद कहा कि वह टिप्पणी करने में असमर्थ हैं।

Related Articles