Uncategorized

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार कार्यक्रम

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 मई को उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगे। वे दोपहर 2:00 बजे भोपाल से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ से वे हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में महोबा जिले के चरखारी विधानसभा क्षेत्र के पनवाड़ी गांव में आयोजित आमसभा में भाग लेंगे।

डॉ. यादव दोपहर 3.25 बजे सभा स्थल पर पहुँचेंगे और जनसभा के समापन के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 5.55 बजे दिल्ली पहुँचकर वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रि में वहीं विश्राम करेंगे।

इस चुनावी दौरे के माध्यम से मुख्यमंत्री जी अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे।

Related Articles